Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शामली के निशानेबाजो ने बडौत में जीती चैम्पियंस ट्राफी

  • स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतकर जिले का नाम किया रोशन
  • क्लब पहुंचने पर विजेताओं और कोच का जोरदार स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बड़ौत में आयोजित चतुर्थ खेल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन आॅफ चैम्पियंस ट्राफी एवं पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया।

खेल इंडिया ट्रस्ट द्वारा 27 से 30 जनवरी तक बड़ौत में आयोजित चतुर्थ खेल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग के टॉप आठ मुकाबले में कुड़ाना निवासी उत्सव मलिक 250.5 अंकों के साथ चैम्पियन आॅफ चैम्पियंस बने।

जिनको आयोजन समिति द्वारा 11 हजार नकद पुरस्कार, मादलपुर निवासी पीयूष शर्मा 248.8 अंकों के साथ रनरअप रहे, जिनको ट्रॉफी 7100 रुपये नकद पुरस्कार सम्मानित किया गया। वालिफिकेशन राउंड में एयर राइफल आईएसएसएफ सीनियर पुरुष वर्ग में उत्सव मलिक ने 597/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक, एयर राइफल आई एस एस एफ यूथ पुरुष वर्ग में पीाूष शर्मा ने भी 597/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

एयर राइफल एन आर यूथ वर्ग में शोभित शर्मा ने 379/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक तथा एयर राइफल एनआर जूनियर वर्ग में निखिल पुंडीर ने 390/400 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में विकल्प देशवाल ने 565/600 अंकों के साथ रजत पदक जीता तथा एयर पिस्टल एनआर जूनियर वर्ग में गुलजार ने 376/400 अंकों से रजत पदक तथा एयर पिस्टल एनआर यूथ वर्ग में मीत नैन ने 375/400 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया।

एयर पिस्टल दिव्यांग वर्ग में दीपक चौधरी ने 369/400 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पदक जीतने पर शामली राइफल क्लब को बेस्ट कोच ट्रॉफी एवं 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। क्लब पहुंचने पर निशानेबाजों और शूटिंग कोच मुकेश चौधरी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्लब सचिव डा. विनीत चौहान, डायरेक्टर तपन मलिक, अभिनव निर्वाल, धर्मेंद्र मलिक, सागर, जतिन निर्वाल आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img