- प्रेमिका की गांव शिकोपुर और प्रेमी उपचार के दौरान मौत
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी की दलित बस्ती निवासी ताराचंद व राकेश के मकान बराबर-बराबर हैं। इसी बीच ताराचंद के बेटे पिंकू (22) व राकेश की बेटी प्रीति (19) के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों को जब उनके प्रेस संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी।
चार दिन पूर्व प्रेमी युगल रात्रि में गांव से फरार हो गया। जिनकी परिजन तलाश कर रहे थे। रविवार की देर शाम जनपद बागपत के गांव शिकोपुर से दोनों के परिजनों के पास प्रेमी युगल के जहरीले पदार्थ का सेवन करने का फोन आया। जिसके बाद दोनों परिवारों में हंडकंप मच गया।
परिजनों आनन-फानन में शिकोपुर पहुंचें लेकिन उससे पहले ही लड़की प्रीति ने दम तोड़ दिया। वहीं पिंकू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पर सोमवार को उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

