Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

रामविलास पासवान के स्नेह को नहीं भूल पाएगी बिजनौर की जनता: शमसुद्दीन सिद्दीकी

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: लोक जनशक्ति पार्टी दिल्ली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शमशुद्दीन सिद्दीकी कहा कि रामविलास पासवान एक महान नेता थे।उनके निधन की खबर ने पूरे भारत को सदमे में डाल दिया है। उन्होंने रामविलास पासवान को एक दूरदर्शी नेता बताया।

शेरकोट में एक मुलाकात में शमशुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब रामविलास पासवान ने सन 1984 में पहली बार बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, परंतु दुर्भाग्यवश दिवंगत नेता रामविलास पासवान चुनाव जीत नहीं सके। लेकिन बिजनौर की जनता द्वारा दिया गया समर्थन और स्नेह वह कभी नहीं भूले।

शमशुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि रामविलास पासवान ने अपने सभी मंत्रालयों में रहते हुए बिजनौर वासियों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण करने का पूर्ण प्रयास किया। शमसुद्दीन के माध्यम से बिजनौर वासियों को अपने निवास स्थान 12 जनपथ नई दिल्ली पर मुलाकात करते थे और उनके साथ रुचि लेकर बात करते थे।

रामविलास पासवान द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के पश्चात बिजनौर वासियों को याद रखना एक सराहनीय पहलू है। शमसुद्दीन ने बताया कि पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में लोजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img