Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की प्रेयर मीट में पिता का छलका दर्द, वीडियो देख हर आंख हुई नम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘कांटा लगा’ जैसे सुपरहिट गाने से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन ने पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को मुंबई में आयोजित की गई उनकी प्रेयर मीट में न केवल उनके परिवार बल्कि तमाम करीबी रिश्तेदारों और इंडस्ट्री के साथियों की आंखें नम रहीं। प्रेयर मीट का माहौल बेहद भावुक था। एक ओर जहां फैंस और करीबी दोस्त शेफाली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, वहीं दूसरी ओर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। लेकिन इस मौके पर उनके पिता को बेटी की असमय विदाई ने तोड़ कर रख दिया। शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी इस दुखद समय में पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े नजर आए।

पराग ने दिखाई परिवार के लिए हिम्मत

प्रेयर मीट के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शेफाली के पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। इस मुश्किल घड़ी में उनके दामाद और शेफाली के पति पराग त्यागी ने उन्हें कंधा दिया और ढांढस बंधाते नजर आए। पराग खुद भी गहरे दुख में डूबे हुए थे लेकिन परिवार के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई। ये दृश्य इतना भावुक था कि वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो उठे।

श्रद्धांजलि संदेशों की आ गई बाढ़

शेफाली जरीवाला की असमय मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। ‘कांटा लगा’ गाने से करियर की शुरुआत करने वाली शेफाली ने कई हिट म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज में भाग लिया। ‘बिग बॉस 13’ में भी उन्होंने अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीता था। उनके निधन की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ़ आ गई है।

एक परफेक्ट कपल मानते थे फैंस

शेफाली की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। पहले उनकी शादी हरमीत सिंह से हुई थी जो ज्यादा समय नहीं चली। बाद में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से शादी की। दोनों की केमिस्ट्री और साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करती थीं। फैंस उन्हें एक परफेक्ट कपल मानते थे।

पूरी तरह टूट चुके पराग

अब शेफाली के चले जाने से पराग पूरी तरह टूट चुके हैं। लेकिन वो इस समय परिवार के लिए मजबूती बनकर खड़े हैं। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट की हर तैयारी खुद देखी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img