Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

शिवसेना व हिन्दू महासभा का पलटवार

  • शिवसेना ने दी औरंगजेब महासभा की संज्ञा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: दो हिन्दू संगठनो के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
बुधवार को शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेडा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ लोग हिन्दू महासभा के नाम से लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं, जबकि उनका महासभा से दूर तक भी वास्ता नहीं है उन्होने नाम लिए बगैर कहा कि मानहानि का दावा करने वले औरंगजेब महासभा से जुडे हैं ना कि हिन्दु महासभा से।

उन्होने कहा कि यह लोग शिवसेना और हिन्दु महासभा के बीच मतभेद पैदा करने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों से शिवसेना डरने वाली नहीं है। उन्होने कहा कि शिवसेना हमेंशा हिन्दूओं के साथ रही है और उनके दुख दर्द में शामिल रहा है।

हिन्दु महासभा से शिवसेना की कोई लडाई नहीं है और ना ही कोई मतभेद रहा है। इस दौरान जल सिंह वर्मा,विनय बिन्दल,बंटी शर्मा, नवीन कश्यप,विशाल डहारिया,सोनू वर्मा मौजूद रहे।

हमें फर्जी बताने वाले कल तक करते थे हमारी जय-जयकार: कौशिक

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर विवेक का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

56 4
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक का अभिनंदन करते महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

वहीं रुड़की रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर विवेक ने कहा कि जब से हिन्दू महासभा बनी है, तब से केवल धर्म की रक्षा कर रही है। साथ ही कहा कि हमें फर्जी बताने वाले कल तक हमारी जय-जयकार करते थे।

ऐसे लोगों के बारे में हम कुछ नहीं कहना चाहते, हमारा काम धर्म रक्षा, देश रक्षा करना है और कुछ नहीं। अखिल भारत हिन्दू महासभा शविसेना की नीतियों का विरोध करती है, एक महिला पर ताकत दिखाना कहां की बहादुरता है।

प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा केवल देशभक्तों की पाती है, सत्ता का लालच हमें नहीं है। हमारा एक ही मकसद है, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना और भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराना।

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश हिन्दू महासभा के विभिन्न जनपदो से आये जिलाध्यक्षों ने शिवचौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में शामली के जिलाध्यक्ष दीपक रुहेला, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश सचिव प्रदीप रुहेला, सहारनपुर मंडलाध्यक्ष शिवम काम्बोज, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कश्यप, नोएडा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, लाल्ला ठाकुर, हरेन्द्र सिंह, शुभम कश्यप, अनिल आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img