Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सोशल मीडिया स्टार हैं शिव ठाकरे

CINEWANI


रियलिटी शो पर्सनेलिटी के रूप में आज शिव ठाकरे की खास पहचान है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग की वजह से उन्हैं सोशल मीडिया स्टार कहा जाता है। शिव ने अपना सफर ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ (2015) से शुरू किया। जिसमें उन्होंने 6 वां स्थान हासिल किया। इसके बाद, वह मराठी रियलिटी-प्रोग्राम ‘बिग बॉस मराठी 2’ (2019) में नजर आए और शो के विजेता बने। 2019 में टाइम्स आॅफ इंडिया ने शिव ठाकरे को महाराष्ट्र के शीर्ष 30 सबसे वांछनीय पुरुषों में इक्कीस वां स्थान, और मराठी टेलीविजन के शीर्ष 15 सबसे वांछनीय पुरुषों में पहला स्थान दिया। कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 16’ (2022-2023) के शिव ठाकरे प्रथम रनर-अप रहे। ‘बिग बॉस 16’ का खिताब शिव ठाकरे ने भले ही अपने नाम ना किया हो, लेकिन उसके बाद उनके पास आॅफर्स की बाढ सी आ गई। 9 सितंबर को महाराष्ट्र के अमरावती में एक तंगहाल परिवार में पैदा हुए शिव ठाकरे के पिता मनोहर ठाकरे एक पान की दुकान पर काम करते थे।

शिव जब थोड़े बड़े हुए तब उन्होंने परिवार को आर्थिक संबल देने के इरादे से, खुद भी दूध के पैकेट और समाचार पत्र बांटने का काम किया। लेकिन जब उन्होंने ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ (2015) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, उसके बाद फिर पलट कर देखने की उन्हें कभी जरूरत महसूस नहीं हुई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए टीवी शो ‘फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13’ में शिव ठाकरे शो के पहले फाइनलिस्ट बने। इस शो में उन्होंने अपनी शानदार पर्सनैलिटी से आॅडियंस को काफी इंप्रेस किया। इसके बाद शिव ने ‘झलक दिखला जा 11’ (2023-2024) में छटा स्थान हासिल किया। रियलिटी शोज में मेन लीड और स्पेशल अपीरियंस करने के अलावा शिव ठाकरे ‘कसा चंद्र’ (2020) और शीलावती’ (2021) जैसे कुछ म्यूजिक वीडियोज भी कर चुके हैं। एक म्यूजिक वीडियो में शिव ठाकरने को एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया के साथ रोमांस करते देखा गया। उसके बाद शिव और निमृत के रिश्ते को लेकर खबरें काफी फैलने लगी थीं। लेकिन अब तक इस रिश्ते की पुष्टि दोनों में से किसी ने नहीं की है। निमृत के पहले शिव ठाकरे ने ‘बिग बॉस मराठी 2’ (2019) के कंटस्टेंट वीना जगताप को भी कुछ समय के लिए डेट किया था। लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए।


janwani address 2

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img