नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी को दर्शक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार से बखूबी पहचानते हैं। इस शो के जरिए उन्होंने हर घर में अपनी खास जगह बना ली। इन दिनों शिवांगी एक नए सीरियल की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे उनके फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन परिवार के साथ बेहद खास अंदाज़ में मनाया। इस खास मौके की कई तस्वीरें शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर साझा की जन्मदिन की तस्वीरें
शिवांगी ने अपने जन्मदिन की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, उनमें वह आसमानी रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, साथ ही एक प्रिंसेस वाला टियारा यानी क्राउन भी उनके हाथ में नजर आ रहा है। एक तस्वीरें में वह अपने परिवार के साथ जन्मदिन का केक काट रही हैं। शिवांगी की इन तस्वीरों को फैंस ने भी काफी लाइक किया है।
कुशल टंडल ने भी किया बर्थ डे विश
कुशल टंडन ने भी शिवांगी जोशी को बर्थ डे विश किया है, एक इंस्टाग्राम स्टोरी एक्ट्रेस के जन्मदिन पर लगाई है। इस पोस्ट में शिवांगी की तस्वीर लगी है और उस पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थ डे, डियर। एक डायमंड की तरह हमेशा चमकती रहो।’ कुशल और शिवांगी को लेकर चर्चा है कि दोनों डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ पार्टी करते देखा गया है।
किस सीरियल में नजर आएंगी एक्ट्रेस
जल्द ही सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आएंगी। सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में शिवांगी जोशी के साथ हर्षद चोपड़ा नजर आएंगे। इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं

