जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: प्रवीण फुत्र चंद्रपाल निवासी चंदनहेड़ी थाना छपरौली को बड़ौत में पेट्रोल पंप के पास के एक ढाबे पर खाना खाते समय कुछ लोगों ने गोली मार दी। बताया गया है कि उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।हमलावार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई भी।

