Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

दुकानदार ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

  • पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा
  • कर्ज में डूबा था दुकानदार

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: कर्ज में डूबे 35 वर्षीय युवक ने अपनी दुकान के सामने फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली कस्बा निवासी इरफान पुत्र इलियास कोतवाली के चौधरी मार्केट मे पिछले लगभग 10 वर्ष से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाता था।

सोमवार की रात 12 बजे अपनी दुकान के सामने छत पर लगे सरियों में रस्सी का फंदा डालकर बाइक पर खड़ा हो गया तथा बाइक को गिराते हुए फांसी के फंदे पर झूल गया।

इससे कुछ ही देर बाद युवक के प्राण पखेरू उड़ गए। रात्रि में बाजार के चौकीदार ने बाजार गस्त के दौरान एक युवक को रस्सी पर झूलता देखकर कर चौकीदार के होश उड़ गए। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और युवक की जेब से मोबाइल निकाल कर युवक के परिजनों से संपर्क किया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया।
चर्चा है कि युवक कर्ज के बोझ तले बुरी तरह से दबा हुआ था।

युवक के परिजनों का कहना है कि लगभग 15 दिन से इरफान मानसिक तनाव के चलते परेशान था। दूसरी ओर स्थानीय व्यापार मंडल की एक आपातकालीन बैठक हुई जिसमें मृतक के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को आर्थिक मदद की मांग सरकार से गई।

इसमें चौधरी वीरपाल सिंह, मुकेश त्यागी, बाबू कुरैशी, सत्य काम विश्नोई, आजम जैदी, लईक कुरैशी, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img