Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बंदी में खुली दुकानें, श्रम विभाग ने दिए नोटिस

  • तीन दिन में जवाब न देने पर होगी एफआईआर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बाद भी जनपद में साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट कर ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को साथ देकर साप्ताहिक बंदी में खुली दुकानों को चिन्हित कर 20 दुकानदारों को बंदी में दुकान खोलने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जवाब न देने पर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय समेत जनपद के विभिन्न कस्बों में बाजारों की साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित कर रखा है। जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद भी कुछ दुकानदार साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

जिलाधिकारी ने श्रम विभाग को ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार को डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त डा. एसके अग्रहरि ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर शहर के विभिन्न बाजारों में घूमकर साप्ताहिक बंदी में खुली मिली 20 दुकानों को को कारण बताओ नोटिस जारी किए। उन्होंने दुकानदारों तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर एफआईआर दर्ज कराने चेतावनी दी।

सहायक श्रमायुक्त ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि किसी दुकानदार ने साप्ताहिक बंदी में दुकान खोली तो महामारी अधिनियम एवं वाणिज्य कर अधिष्ठान अधिनियम 1962 के अंतर्गत कार्रवाई की चेतावनी दी। श्रम विभाग के भ्रमण से बंदी में दुकानें खोलने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img