Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

24 घंटे के लिए बंद हुआ श्री काशी विश्वनाथ बाबा का दरबार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की साफ-सफाई और एनामेल पेंट हटाने के लिए बाबा का दरबार 29-30 नवंबर को 12-12 घंटे की बंदी के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा।

इधर, मंदिर बुधवार से 24 घंटे बंद होने की खबर मिलने के बाद लोग मंगलवार को ही दर्शन करने पहुंचे। यहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहने के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा।

13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मंदिर की साफ-सफाई व दीवारों के जीर्णोद्धार के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। सुनील वर्मा ने बताया कि इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img