Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: कैलिफोर्निया से पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कैलिफोर्निया से उसकी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गोल्डी की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी गोल्डी की पता बताएगा, उसे वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये देंगे। इसके ठीक एक दिन बाद गोल्डी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसकी पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।

बता दें, इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में हत्याकर दी गई थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ, मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में चार शूटर गिरफ्तार हुए हैं, वहीं दो एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img