जनवाणी ब्यूरो |
गाजीपुर: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं शहर और कस्बाई इलाकों में मानों खामोशी सी छा गई है। पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बांदा से कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर लाया जा रहा है। शव आज रात गाजीपुर पहुंच जाएगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा।
मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी भ्रमण कर रहे हैं।


