Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं सिनी शेट्टी

CINEWANI


28 साल बाद भारत को, ‘71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन 2024’ फिनाले की मेजबानी करने का मौका मिला, इस फिनाले में कई देशों की हसीनाएं शामिल हुईं। सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रजेंट किया। रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर की तरह यदि सिनी शेट्टी भारत के लिए ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीत जातीं तो वो इंडिया की 7 वीं मिस वर्ल्ड होंतीं लेकिन बदकिस्मती से सिनी चूक गर्इं और केवल शीर्ष 8 में ही जगह बना पाई।भले ही सिनी के सिर ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का ताज नहीं सज सका लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों में आंसू जरूर थे लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान ने ये बिल्कुल जाहिर नहीं होने दिया कि वह इस प्रतियोगिता को जीत नहीं सकी। वह उसी चमक और तेज के साथ बाहर आई और उन्होंने सबके गले लगकर इन फीलिंग्स को शेयर किया। 3 जुलाई 2022 को मुंबई के बांद्रा स्थित, जियो कंवेंशन सेंटर में 31 फाइनलिस्ट को मात देकर, ‘मिस इंडिया’ चुनी गर्इं सिनी शेट्टी कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। यहां तक कि ‘मिस इंडिया-2022’ प्रतियोगिता में मिस इंडिया को चुनने के लिए बॉलीवुड की जो सेलिब्रिटी मंच पर मौजूद थीं, उन्हें भी सिनी की खूबसूरती से जलन हो रही थी। मूलत: कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाली सिनी सदानंद शेट्टी का जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। सिनी अकाउंट और फाइनेंस में ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही सिनी ने चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई भी की है। सिनी पांच फुट नौ इंच लंबी हैं, आमतौर पर भारत में इतनी शारिक ऊंचाई बहुत कम लड़कियां में देखने को मिलती है। सिनी, जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही बेबाक भी हैं। मिस इंडिया का ताज सिर पर सजने के पहले ही सिनी मॉडलिंग शुरू कर चुकी थीं। सिनी को क्लासिकल डांस में काफी दिलचस्पी है। 14 साल की उम्र से ही उन्होंने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी थी, और उम्र के उसी दौर में सिनी ने अपना पहला स्टेज शो किया था। इंस्टाग्राम पर सिनी को 3 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं। इंस्टा पर लोगों को सिनी का क्लासिकल डांस खूब पसंद है। उनकी एक-एक डांस रील पर चार-चार लाख से ज्यादा लाइक्स आते हैं। अब सिनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि वह जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने जा रही हैं।


janwani address 6

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img