जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: 24 जनवरी को थाना नहटौर क्षेत्रांतर्गत जंगल में ग्राम बेगराजपुर में अज्ञात शव पड़ा मिला। जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 27 जनवरी को ग्राम मलोड़ा चंडीगढ़ पंजाब निवासी राकेश पुत्र पंजाब ने नहटौर पहुंंचकर शव की शिनाख्त अपने पिता नारायण प्रसाद के रुप मेें की।
अज्ञात बदमाशों ने नारायण प्रसाद की हत्या कर स्क्रैप माल से भरा कैंटर लूट लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने घटना का संज्ञान लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।
स्वाट टीम व नहटौर पुलिस ने प्रकाश में आए गुरदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर आबाद थाना अफजलगढ़, गुरमीत सिंह पुत्र संगत सिंह निवासी ग्राम लाल टप्पड़ थाना डोईवाला जनपद देहरादून उत्तराखंड को लूटा गया कैंटर, लूटे गए 20 हजार रुपये, दो मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त खून से सनी लोहे की रॉड सहित गागन नदी पुल नहटौर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार बदमाशो की निंशादेही पर सहयोगी बदमाश खालिद पुत्र खलील, आफताब आलम पुत्र मोहम्मद गालिब निवासीगण ग्राम जिगरीवाला थाना अफजलगढ़, शाबेज पुत्र महमूद खान निवासी मोहल्ला कोटला पुरानी सब्जीमंडी थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर, दाऊद पुत्र ऐजाज निवासी ग्राम गढ़ी थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को गोदाम जिगरीवाला थाना अफजलगढ़ से घटना में प्रयुक्त दो ट्रक, एक कार, तीन मोबाइल फोन व लूट के 20 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

