Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मंदिर की दीवार गिरने से पांच बच्चो समेत छह लोग घायल

जनवाणी संवाददाता |

मीरापुर: कस्बा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क में पुरानी गढी में स्थित एक प्राचीन मन्दिर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी। दीवार के पास से गुजर रहे पांच बच्चो सहित एक व्यक्ति गम्भीर रूप् से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये गम्भीर हालत में मुजफ्फरनगर व मेरठ के अस्पतालो में भर्ती कराया गया। दीवार के मलबे में दबने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

73

कस्बा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क में पुरानी गढी में एक प्राचीन मन्दिर है। मन्दिर की चारदीवारी काफी पुरानी हो गयी थी जो आज दोपहर 3 बजे अचानक भरभराकर गिर गयी। दीवार के मलबे में वहंा से गुजर रहे पांच बच्चे व एक व्यक्ति दब गया। दीवार गिरने की आवाज तथा मलबे में दबे बच्चो का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहंुच गये।

काफी मशक्कत के बाद मलबे से पांच बच्चो व एक व्यक्ति को गम्भीर हालत में निकाला गया। घायल बच्चो में फरहान पुत्र आफताब 12 वर्ष, जूनी एक वर्ष, नैना 3 वर्ष, अर्श 5 वर्ष पुत्र कमाल, आतिफ पुत्र आसिफ 7 वर्ष तथा कमाल उम्र 40 वर्ष हैं। घायलो को गम्भीर हालत में स्थानीय लोगो की मदद से मुजफ्फरनगर व मेरठ के अस्पतालो में भर्ती कराया गया।

इनमें फरहान व आतिफ की हालत गम्भीर बतायी गयी है जो उपचार हेतु मेरठ के आनन्द अस्पताल मंे भर्ती किये गये हैं। मलबे में दबकर वहां खडी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर बोद्ध मय पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहंुच गये और पीडित परिजनो को आश्वासन देकर कहा कि उनकी हर संभव मदद की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img