Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार में मंदी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंक नीचे, निफ्टी 17550 पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट के असर से भारतीय बाजार पर मंदी का साया हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बरकरार है। शुक्रवार को बाजार खुलते समय सेंसेंक्स में लगभग 300 अंकों की गिरावट दिखी। यह फिलहाल 58,834.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 62 अंक टूटकर 17,547.10 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रुपया डॉलर के मुकाबले 81 के लेवल को पार कर गया है।

बाजार में मंदी के डर से अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन कमजोरी नजर आई। डाऊ जोंस इस दौरान 107 अंक गिरकर 30,077 अंक तो नेस्डैक 153 अंक फिसलकर 11,067 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में भी 0.84 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, एशिया के बाजार में भी कमजोरी दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी 70 अंक टूटकर 17,575 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। डाऊ फ्येचर्स में करीब 50 अंकों की मजबूती है। एफआईआई में लॉन्ग पॉजिशन 34% से घटकर 29% हो गया है। इंडिया VIX में 3% घटकर 18.82 के लेवल पर है।

रुपये की गिरावट पर वित्तमंत्री बोलीं- महंगाई को चार प्रतिशत के नीचे रखने की हर कोशिश की जा रही। वहीं इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार महंगाई को चार प्रतिशत के भीतर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img