Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

छोटे या बड़े रोल की कभी परवाह नहीं करती-आलिया भट्ट

Senayvani 3


करण जौहर की रोमांटिक लव स्टोरी ‘रॉकी और रानी’ में आलिया भट््ट और रणवीर सिंह और की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ध किरदार निभा रहे हैं। ‘उड़ता पंजाब’, ‘हाईवे’ और ‘गली बॉय’ के बाद आलिया इस फिल्म के एक गीत के लिए अपनी आवाज देने जा रही हैं। करन जौहर पहले ही इस फिल्म के म्यूजिक राइट, म्यूजिक कंपनी सारेगामा को बेच चुके हैं। इसका म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती कंपोज करेंगे। पूरे 7 बरस के बाद ‘रॉकी और रानी’ का निर्देशन खुद करण जौहर कर रहे हैं। इसे 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। कहा जाता है कि इस लव स्टोरी में रणवीर सिंह और आलिया के बीच कुछ बेड रूम, लिप लॉक सीन थे, लेकिन दोनों ने करने से मना कर दिया। उसके बाद स्क्रिप्ट से उन सीन्स को हटाया जा चुका है। यह पता नहीं चल सका कि दीपिका ने रणवीर सिंह को रोक रखा है या फिर आलिया ने रनबीर कपूर से शादी के पहले कोई पॉलिसी बना रखी है कि वो इस तरह के सीन नहीं करेंगी। आलिया भट्ट पिछले काफी समय से रनबीर कपूर के साथ रिलेशन में हैं। समय समय पर दोनों की शादी की अटकलें लगाई जाती रही हैं। दोनों के फैंस भी इस शादी का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस तरह की खबरें आ रही हैं कि फिलहाल आलिया कैरियर की खातिर दुल्हन बनने के लिए तैयार नहीं हैं। करन जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी’ के अलावा वह ‘डार्लिंग्स’, एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ तथा ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। इन फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद, वह इन फिल्मों की पब्लिसिटी में भी काफी व्यस्त रहने वाली हैं। प्रस्तुत है आलिया भट्ट के साथ की गई|

बातचीत के मुख्य अंश:

कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में आप अब तक के अपने कैरियर के, सबसे छोटे किरदार में हैं। इसमें आपकी स्क्रीन स्पेस सिर्फ 15 मिनट की बताई जा रही है?
-जी बिलकुल, फिल्म में मेरा रोल 15 नहीं तो 25 मिनट का ही होगा। इससे ज्यादा नहीं है लेकिन जब मुझे यह आॅफर मिला, मैंने बिलकुल नहीं सोचा कि मेरा रोल कितना बड़ा है। बस राजामौली सर के साथ काम करना ही मेरे लिए काफी था।अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी आपका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं है?
-लेकिन हमेशा की तरह मेरा किरदार काफी दमदार है। मैं छोटे या बड़े रोल की कभी परवाह नहीं करती। शुरू से ही मैने पॉलिसी बना रखी है कि चाहे मेरा किरदार बड़ा न भी हो लेकिन वह ऐसा होना चाहिए कि फिल्म देखने के बाद हर किसी को लगे कि मैने उसे करके कोई गलती नहीं की।संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का आपका लाइफ टाइम परफारमेंस बताया जा रहा है?

-मैं खुद अचरज में हूं कि आखिर मैं इस तरह का परफारमेंस कैसे दे पाई। लेकिन यह सब कुछ संजय सर के कारण मुमकिन हो सका। वैसे भी उन्हें अपने कलाकारों का बेस्ट निकलवाने में महारथ हासिल है। जब से मैंने इस इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, तभी से मेरा एक ही ड्रीम था कि मैं संजय लीला भंसाली सर के साथ कम से कम एक बार काम अवश्य करूं और इस फिल्म के साथ मेरा वह ड्रीम पूरा होने जा रहा है।
इस तरह की खबरें आ रही हैं कि इस नये साल में आपको लेकर एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट हो सकता है।

-मुझे शुरू से उम्मीद रही है कि मैं कभी न कभी हॉलीवुड अवश्य जाऊंगी। मैं यह बात अच्छे से जानती हूं कि यह आसान तो बिलकुल नहीं होगा, लेकिन यह मुझे करना ही है। बस अवसर की प्रतीक्षा कर रही हूं। केलीफोर्निया स्थित अमेरिकन एजेंसी डबलूएमई की कुछ स्क्रिप्ट मैंने पढ़ी हैं और हो सकता है कि इस साल मेरे मन की मुराद पूरी हो जाये।

सुभाष शिरढोनकर


janwani address 12

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img