Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मांगलिक कार्यों के लिए इतने दिन शुभ, जानें किस महीने, कब हैं मुहूर्त?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इस साल शहनाइयों की धूम रहेगी। शादी विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए 59 दिन शुभ बन रहे हैं। जबकि पिछले साल विवाह के केवल 46 शुभ मुहूर्त थे। मांगलिक कार्यों की शुरूआत 15 जनवरी को सूर्य के उत्तरायण होते ही मकर संक्रांति से शुरू होने वाले हैं। अकेले जनवरी में ही आठ दिन शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

wedding

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल्यानंदन वर्धन के अनुसार

52 3

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल्यानंदन वर्धन के अनुसार 20 नवंबर 2022 से शुक्र उदय होने के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो गए थे। खरमास के चलते अभी फिलहाल शुभ काम रुके हैं, लेकिन 15 जनवरी से शहनाइयां गूंजने लगेंगी।

बताया कि इस बार अप्रैल में विवाह नहीं हो सकेंगे। क्योंकि 31 मार्च से एक मई तक गुरु अस्त हो रहे हैं। दो मई से पुन: वैवाहिक व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

इस साल कुल 59 विवाह के मुहूर्त

wedding

पंडित कौशल्यानंदन ने बताया कि इस साल कुल 59 विवाह के मुहूर्त हैं। इनमें आठ शुभ मुहूर्त जनवरी में, फरवरी में 11, मार्च में एक, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 4 और दिसंबर में 5 मुहूर्त हैं। इनके अलावा पांच सिद्ध मुुहूर्त भी हैं। इसमें विवाह करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा।

हर वर्ष में कुल पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इनमें देवोत्थानी एकादशी, वसंत पंचमी, विजया दशमी और अक्षय तृतीया शामिल है। इन पांच दिनों में मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी

वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। इस साल 2023 में रविवार और द्वितीय शनिवार समेत सरकारी कार्यालयों में 88 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। साल के 365 दिन में मात्र 277 दिन ही कर्मचारियों को काम करना पड़ेगा।

इस साल विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी- 15,16,18,19,25,27,30,31
फरवरी- 1,6,7,8,9,10,15,16,17,22,26
मार्च- 9
मई- 3,4,7,9,10,11,12,17,21,26,27,28,29,30
जून- 3,5,6,7,8,11,12,22,23,25,28
नवंबर- 24,27,28,29
दिसंबर- 3,4,7,8,9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img