जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जिला आचार्य कुल व सहयोग भारती फाउन्डेशन ने संयुक्त रूप से जिला अस्पताल के लिए तीन आरओ सिस्टम भेंट किये। दोनों संगठनों द्वारा हॉस्पिटल के चिकित्सक स्टाफ एवं रोगी और तीमारदारों को स्वच्छ जल साफ जल उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल होती लाल शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सहयोग भारती फाउंडेशन ममता चौधरी ने अपनी टीम के साथ जिला हॉस्पिटल पहुंचकर जिला आचार्य कुल व सहयोग भारती फाउन्डेशन द्वारा जिला अस्पताल को प्रदान किए गए तीनों आरो का उद्घाटन किया।
यह आरओ सिस्टम क्रमशः आइसोलेशन, एक्स-रे एवं हॉट डिपार्टमेंट में लगाए गए हैं। दोनों संगठनों द्वारा हॉस्पिटल के चिकित्सक स्टाफ एवं रोगी और तीमारदारों को स्वच्छ जल साफ जल उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। इससे पूर्व आचार्य कुल द्वारा हृदय रोगियों के लिए गीजर लगाया गया था।
इस अवसर पर जिला आचार्य कुल के अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष पंडित शिव कुमार धीमान, कोषाध्यक्ष आचार्य सीताराम, पूनम शर्मा, अलका सैनी एडवोकेट, आकांक्षा शर्मा, रजनीश शर्मा, सुषमा सिंह, सूबेदार प्रेमचंद, अशोक कुमार गुप्ता तथा सहयोग भारती फाउंडेशन की ओर से अध्यक्षा ममता चौधरी, पूनम मार्शल, रेणुका, जैमिनी, रीमा चौधरी, डॉ अमित, डॉ गौरव सिद्धांत आर्य, कांता गर्ग, सुनील सिंघल एडवोकेट, संदीप दास एडवोकेट, फार्मेसिस्ट अनिल कुमार सिंह, डॉक्टर योगेंद्र तिरखा, डॉ वीके जैन, सरिता चौधरी हॉस्पिटल की मेट्रो सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के सीएमएस ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें जिला चिकित्सालय की ओर से सेवा सम्मान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।