जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पिछले एक सप्ताह से लगातार चल रहे और लोडिंग के खिलाफ अभियान को मंडावली पुलिस रात होते ही पलीता लगाना शुरू कर देती है क्योंकि थाना क्षेत्र में कई जगह पर अवैध मिट्टी खनन जोरों से चल रहा है। यहां से रात भर दर्जनों डंपर जेसीबी मशीनों द्वारा मिट्टी भरकर बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
इन नंबरों के आगे पीछे खनन माफियाओं की कार चलती है जो इन्हें रास्ता क्लियर होने की जानकारी देती है और यह फरार्टा भरते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि यह सारा मामला मंडावली पुलिस के संज्ञान में नहीं है बल्कि खनन माफिया धनबल के दम पर अधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

