Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कहीं जमकर बरसे मेघा, कहीं खिली धूप

  • दो दिन से लगातार उमस ने किया बेहाल
  • दोपहर बाद आंधी चलने और बूंदाबांदी होने से मिली राहत

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: कहीं धूप तो कहीं छांव। प्री-मानसून में भी कम बारिश हो रही है। कहीं-कहीं मेघा जमकर बरसे रहे हैं तो कहीं-कहीं चटख धूप खिल रही है। दो दिन से लगातार उमस भरी गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो गए। इस गर्मी में जहां लोगों को दिनभर परेशानी से जूझना पड़ा। वहीं, अचानक दोपहर बाद तेज आंधी के साथ मौसम में बदलाव हुआ और हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई दिनों से गर्मी का प्रकोप अत्यधिक होने के कारण लोगों को बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है। अगले दो से तीन दिन में मानसून दस्तक देगा।

इससे पहले मौसम में उमस का असर बना हुआ है। उमस के कारण लोगों को पसीने में भीगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके चलते दिन निकलते ही तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। सोमवार दोपहर के बाद तेज आंधी, तूफान के साथ मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते लोगों ने राहत महसूस की है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

अगले दो दिन में मानसून दस्तक देगा। जिसके चलते बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम में उमस का प्रकोप भी इसलिए बना हुआ है। क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम में गड़बड़ होने के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ने से उमस बढ़ गई है। हल्की बूंदाबांदी भी उमस को बढ़ाने में सहयोग कर रही है। मानसून आने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी।

ये दर्ज हुआ तापमान

राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 66 एवं न्यूनतम आर्द्रता 52% दर्ज की गई। सुबह हवा शांत रही, शाम को हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

बारिश और आंधी से थमा प्रदूषण का ग्राफ

बूंदाबांदी होने और आंधी के चलने से महानगर में फिर से प्रदूषण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। प्रदूषण की रोकथाम एक बार मौसम बदलने से फिर हो गई है। मानसून आने के बाद बारिश का प्रभाव बढ़ेगा। इसके चलते प्रदूषण का ग्राफ भी थम जाएगा प्रदूषण का ग्राफ थमने के बाद लोगों को राहत की सांस मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img