Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सोते समय बेटे ने फावडे से काटकर की बूढी मां की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

चौसाना: झिंझाना क्षेत्र के चौसाना गांव में 28 साल के युवक ने रात के समय घर में गहरी नींद में सो रही 65 साल की बूढ़ी मां को फावड़े से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपी ने किया हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

चौसाना मे मंगलवार रात को एक युवक ने अपनी सोती हुई मां को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। कुरैशी मोहल्ले में मंगलवार रात्रि करीब साढे तीन बजे बेटे ने मां साजो (65) पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी युवक सोबान को हिरासत में ले किया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया गया है, एसपी रामसेवक गौतम और एएसपी संतोष कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img