Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले गायक सोनू निगम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गायक सोनू निगम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इससे पहले सोनू रविवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है।

सोनू निगम ने राम लला के दर्शन के बाद कहा कि उनकी काफी दिनों से अयोध्या आने की इच्छा थी। वह ज्यादातर दुबई और मुंबई में ही रहते हैं, इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के दर्शन कर मन में अजीब सी शांति व आनंद का अनुभव हुआ है।

सोनू निगम ने कहा, राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग करें। कहा कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे। मोहम्मद रफी का गाना मुझे अपनी शरण में ले लो राम… गुनगुना कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं। बॉलीवुड का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि यूपी में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। सोनू निगम ने राम मंदिर के लिए आर्थिक योगदान भी दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img