जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सुपरस्टार महेश बाबू की मां और अभिनेत्री इंदिरा देवी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
Rest in peace amma garu🥲
Stay strong @urstrulyMahesh anna we are always with u#MaheshBabu pic.twitter.com/mi8bkQvExI— UrstrulySaiChandra (@ChandraCsm4) September 28, 2022
साल 2022 महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया और अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार होगा।
महेश बाबू के परिवार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।”

