Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

सपा ने धूमधाम से मनाया 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस समारोह

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की ओर से 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। राजधानी लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण कर जन-गण-मन राष्ट्रीय गीत के साथ सलामी दी गई और इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के दौर में शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया गया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सैफई में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जय हिन्द और भारत माता की जय के नारों से आकाश को गुंजाते लाल टोपी पहने, तिरंगा झण्डा लिए, हजारों कार्यकर्ताओं के बीच ध्वजारोहण कर सभी का अभिवादन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी।

सैफई में झंडारोहण के मौके पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, गोपाल यादव, कुलदीप गुप्ता, अशोक यादव, अंशुल यादव, देवेश शाक्य, रामनारायण बाथम आदि अति महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि देश में मणिपुर जैसी डरावनी हिंसक घटनाएं दोबारा न हो, इसका संकल्प हर देशवासी को लेना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर प्रदेश में जो घटना हुई है किसी भी देश में ऐसी घटना नहीं हुई होगी। वहीं आज के दिन हम लोगों से यही अपील करते हैं कि मणिपुर के लोग जिस प्रेम और सद्भावना के साथ मिलजुल कर रह रहे थे, वैसे ही रहे, और इस तरह की घटना दोबारा न हो। केवल मणिपुर ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने में किसी भी बेटी और महिला के साथ दुर्व्यवहार न हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारत को आजादी तमाम शहादतों के बाद मिली है। उनकी कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती है। आज जब हम आजादी की खुशियां मना रहे हैं हमें आजादी की लड़ाई में लिए गए संकल्पों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का व्रत लेना होगा। हमें आजादी के साथ चुनौतियां भी मिली है। आज महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। अगर दुनिया के आंकड़ों को देखें तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर हमारा देश बहुत पीछे दिखाई दिया है। किसानों की आर्थिक दिक्कत बढ़ी है।

यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह और दूसरे क्रांतिकारियों को भी याद करते हुए नमन करते हैं जिनके संघर्षों से हमें आजादी मिली।

हम आज के दिन उनके सपनों को पूरा करने का भी संकल्प लेते है।कार्यालय प्रभारी मंगता हसन, अनीस अहमद, कन्हैया कुमार यादव, जुल्फिकार अली, दिलशाद, राम सागर बुंदू हसन, आदिल, आदित्य यादव, अभिषेक यादव, राम लखन यादव मास्टर, नासिर, शिवराम यादव आदि उपस्थित रहे। ललतारा पुल, हरिद्वार के कार्यालय में डॉ0 राजेन्द्र पाराशर ने ध्वजारोहण किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img