Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

आगरा में सपा ने बदला प्रत्याशी, फतेहाबाद से बाहुबली की बेटी मिला टिकट

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आगरा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) में टिकट वितरण के बाद भी उठापटक जारी है। जिले की फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन दिन पहले घोषित प्रत्याशी राजेश शर्मा को बदल कर सपा ने बुधवार को रूपाली दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा है। कमजोर ब्राह्मण प्रत्याशी होने का फीडबैक मिलने के बाद नामांकन खत्म होने से दो दिन पहले सपा ने उम्मीदवार बदला है।

रूपाली दीक्षित बाहुबली अशोक दीक्षित की पुत्री हैं। 34 वर्षीय रूपाली ने यूके (इंग्लैंड) से एमबीए किया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने रूपाली के नाम पर मुहर लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्णय का सम्मान होगा। रूपाली फतेहाबाद से दावेदारी कर रही थीं, परंतु उनकी जगह 17 जनवरी को राजेश शर्मा का नाम फाइनल हुआ था। पार्टी सूत्रों की मानें, तो गोरखपुर से सपा नेता हरी शंकर तिवारी रूपाली दीक्षित की पैरवी में जुटे हुए थे। बुधवार सुबह रूपाली लखनऊ पहुंच गई। दोपहर बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें बी फॉर्म जारी कर दिया है।

फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा मैदान में हैं। 2007 में अशोक दीक्षित ने फतेहाबाद से निदर्लीय चुनाव लड़ा था। तब वह दूसरे नंबर पर रहे थे। अब उनकी बेटी पर सपा ने दांव लगाया है। ऐसे में दोनों के बीच टक्कर बताई जा रही है।

30 2

पिछले दिनों छोटे लाल ने अशोक दीक्षित के खिलाफ विवादित बयान दिया था। तब मामला चर्चाओं में आया था। अशोक दीक्षित बरेली केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वर्ष 2007 में फिरोजाबाद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव के भाई सुमन यादव की बीच चौराहे पर गोली मारकर हत्या के मामले में 2015 में न्यायालय ने अशोक दीक्षित को सजा सनाई थी।

अशोक दीक्षित पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रूपाली दीक्षित को चुनावी मैदान में उतार कर सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। जिले में सपा-रालोद गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। नौ सीटों में छह सीट पर सपा और तीन सीट पर रालोद प्रत्याशी मैदान में हैं।

आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। बताया जा रहा है कि रुपाली गुरुवार या शुक्रवार को नामांकन कर सकती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img