Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

एसपी ने 90 चौकीदारों को दिए डंडा और स्वेटर 

  • एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने ग्राम प्रहरियों के साथ नगर में निकाला पैदल मार्च

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: कोतवाली प्रांगण में एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने सीओ सर्कल के तीनो थाने सहित 90 ग्राम प्रहरी (चौकीदार) को डंडा व स्वेटर का वितरण किया। एसपी ने सभी को उनके कार्यों के प्रति अवगत कराया। रविवार को कोतवाली प्रागंण में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग का अभिन्न अंग है।

कानून व्यवस्था बनाये रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। क्षेत्र के सभी प्रहरियों से छोटी-बड़ी सूचना के संबंध में तत्काल बीट कांस्टेबल, हल्का प्रभारी व थाना प्रभारी को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि चौकीदार किसी भी बीट कांस्टेबल व हल्का प्रभारी से कम नही होता है।

26 18

उन्होंने कहा कि चौकीदार का कार्य है कि वह अपने गांव में घरेलू हिंसा, युवतियों के भागने, अवैध शराब की बिक्री, हत्या जैसे मामलों से तत्काल थाने को अवगत कराएं यदि चौकीदार समय पर सूचना नहीं देगा तो ऐसे चौकीदार बर्खास्त किए जायेंगे।

चौकीदार बुजर्ग हो गए हैं और अपने परिवार के किसी सदस्य को चौकीदार बनाना चाहते है तो वे अपने आवेदन दे दे, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके। कार्यक्रम में एसपी देहात संजय कुमार, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह, सीओ सुनीता दहिया, कोतवाल नरेश कुमार मौजूद रहे।

इसके बाद एसपी ने ग्राम प्रहरियों के साथ नगर में अलग-अलग स्थानों से होकर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च मे उत्तर प्रदेश सरकार के अभियान मिशन शक्ति व जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया। वहीं पैदल फ्लैग मार्च के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर नगरवासियों ने एसपी डा.धर्मवीर सिंह का फूल मालाओं के साथ साथ गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

28 18

इस दौरान चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, मौलाना अय्यूब, मौहम्मद सालिम, जमशेद विकार, सभासद कलवा कुरैशी, अबरार अहमद, मुफ्ती रियाजूद्दीन, शरद कर्णवाल, हरिश्चंद्र कर्णवाल, कासिफ अंसारी रोबिन अग्रवाल, मौलाना मुख्तार अहमद, मौलाना इस्माइल नदवी, ईदरीश कुरैशी तथा अतुल अग्रवाल आदि ने एसपी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कोतवाल नरेश कुमार के अलावा एसपी पीआरओ पवन कुमार, शेरकोट थानाध्यक्ष अनूज कुमार, रेहड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह, एसएसआई अरविंद कुमार भदौरिया कस्बा इंचार्ज किरनपाल सिंह, एसआई साहब सिंह, एसआई सुरेन्द्र सिंह, संजीव तोमर, कांस्टेबल राहुल चौधरी, शाकिर अली तथा जिले सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img