Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

2022 में उत्तर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार: अंकुश गुर्जर

  • सपा लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक में भाजपा सरकार पर प्रहार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रविवार को सपा लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष चौ. कलीम हसन के आवास मोहम्मद यामीन अध्यक्ष व राशिद अली चौहान के संचालन में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अंकुश गुर्जर ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाए।

सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। सपा नेता विजय कौशिक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। आज प्रदेश में गुंडागर्दी, शराब माफिया, महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं पर अत्याचार बढ रहे हैं, महिलाओं व युवतियों का घर से निकलना दूर्भर हो गया है। ऐसी सरकार से लोग तंग आ चुके हैं और सत्ता परिवर्तन का मन बना रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, असलम प्रमुख, अब्बास प्रमुख, शेरसिंह राणा, विनोद चौहान, नसीम अहमद, वीरसिंह मलिक, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img