Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा लोहिया वाहिनी ने की वोट बनवाने की अपील

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल के निदेर्शानुसार ‘लोहिया वाहिनी करे संवाद, आएगा फिर से समाजवाद’ अभियान के तहत सपा लोहिया वाहिनी ने एक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील की।

रविवार की शाम करीब 7 बजे नगर के मोहल्ला दरबार कला में जिला सचिव मोहम्मद दानिश के आवास पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी कलीम हसन के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ‘लोहिया वाहिनी करें संवाद, आएगा फिर से समाजवाद’ अभियान के तहत मोहल्ले वासियो से अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाने लिए अपील की गई, ताकि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित ना रहें।

कार्यक्रम में आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने और कैराना विधानसभा से चौधरी नाहिद हसन को विधायक बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में चौधरी मुरसलीन चौधरी गय्यूर, महरबान अंसारी, चौधरी भूपेंद्र, चौ संदीप, चौधरी शोएब, अश्वनी गुर्जर, आबाद चौहान, हारून, आशु पहलवान, चौधरी मारूफ, चौधरी इरफान, नगराध्यक्ष दीनू अल्वी आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img