Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

जानिए, क्या बोले सपा विधायक रफीक अंसारी

जनवाणी न्यूज |

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान कुछ नेता विवादित बयान देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

ताजा मामला यूपी के ही मेरठ का है। यहां समाजावादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी ने कहा है कि मौजूदा बीजेपी सरकार ने बीते पांच सालों में खूब हिन्दूगर्दी मचाई है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में सरकार ने मुस्लिमों को दबाने की कोशिश की है।

रफीक अंसारी ने कहा

सपा नेता के इस बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। रफीक अंसारी ने कहा-‘मेरठ के मुसलमान, नौजवानों को कभी दबाया नहीं गया, लेकिन भाजपा ने आपको दबाने की कोशिश की। हालात ठीक नहीं हैं। उनकी सरकार बनी तो मेरठ में गुंडे होंगे।’

रफीक अंसारी ने कहा ‘इस सरकार ने आपको दबाने, कुचलने और खत्म करने का काम किया। इस सरकार के हालात बहुत खराब हैं लेकिन इस सरकार से लड़ने के लिए कोई ताकत हमारे पास नहीं है।’

दक्षिण मेरठ के विधायक का वीडियो भी हुआ था वायरल

बीते दिनों मेरठ दक्षिण विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदिल चौधरी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह बदला लेने की बात करते हुए दिख रहे थे। दावा है आदिल चौधरी एक समुदाय से बदला लेने की बात कह रहे थे। वीडियो एक चुनावी बैठक का था। आदिल चौधरी के आसपास कई लोग भी बैठे हुए हैं जिनको वह यह बात बता रहे हैं।

बता दें यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img