Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

नवागंतुक एसपी ने चार्ज संभाल ली औपचारिक बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: एसपी विनीत जायसवाल का हाथरस स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर नित्यानंद राय ने शामली के नए पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभाल लिया है।

शनिवार की पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही, सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात कर जनपद की वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। एसपी नित्यानंद राय का प्रमोशन के बाद यह पहला जिला है, इससे पहले वह एडिशनल एसपी थे।

बताते हैं कि नवनियुक्त एसपी पांच अक्टूबर को गढ़ीपुख्ता थाने का निरीक्षण कर सकते हैं। जिसको लेकर थाने की बिल्डिंग, गेट पर रंगाई पुताई का काम जोरों से किया जा रहा है।

वहीं जेसीबी की मदद से थाने की भूमि को भी समतल किया जा रहा है। इसके अलावा थाना प्रांगण में उगी झाडियों को भी हटाने का काम जारी है। साथ ही, थाने का रिकार्ड, रजिस्टरों के रख रखाव, कंप्यूटर कक्ष, आफिस, व शस्त्रों के रखरखाव के स्थान को भी दुरूस्त किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img