Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एसपी ने लिया पेट्रोल पंप पर सुरक्षा संसाधनों का जायजा

  • ज्वैलरी शोरूम समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर दिए दिशा निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: वित्तीय संस्थाओं, पेट्रोल पंप, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं महत्वपूर्ण लेने-देन के स्थानों पर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी विनीत जायसवाल समेत एएसपी राजेश श्रीवास्वत, सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले पेट्रोल पंप, सर्राफा व्यापारी आदि संस्थानों पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया।

एसपी विनीत जायसवाल ने कमान संभालते हुए शामली-सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप मित्तल फिलिंग स्टेशन एवं देवी सहाय धारूमल पेट्रोल पंप पर सुरक्षा संसाधनों की स्वयं जांच की।

पेट्रोल पंप स्वामी एवं कर्मचारियों ने सभी जानकारी दी और सीसी टीवी कैमरों को चेक कराया। एसपी विनीत जायसवाल ने पेट्रोल पंप मालिकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी विशेष सुझाव भी दिए।

वहीं एसपी ने शिव चौक व बड़ा बाजार में सर्राफा व्यापारियों के सुरक्षा संबंधी बिंदुओं की जांच की। साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए ब्रीफ किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img