Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई का रखें विशेष ध्यान: डीएम

  • गांवों, निकायों क्षेत्रों में एंटी लार्वा, फॉगिंग कराने के निर्देश
  • जनपद में 1 से 3 0 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान को लेकर जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कहा संचारी रोगों से बचाव को डीपीआरओ और अधिशासी अधिकारी सफाई का विशेष ध्यान रखे। नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव एंव फॉगिंंग कराए।

बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आगामी 01 से 31 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान को एक लीडरशिप के साथ पूर्ण तैयारी करते हुए सफल बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामों में एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिससे गंदगी उत्पन्न ना हो और मच्छर आदि ना पनप पाए। उन्होंने डीपीआरओ को ग्राम प्रधानों के सहयोग से व अधिशासी अधिकारियों को सभासदों आदि का भी सहयोग प्राप्त करते हुए जन जागरण अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी जलभराव की स्थिति ना हो उसकी व्यवस्था की पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही, एंटी लार्वा एवं फॉगिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनमानस को जागरूक करें कि वह पानी उबालकर पिए और पानी के अंदर क्लोरीन की गोली डालें। सभी अपने घर में साफ सफाई रखें कूलर आदि को साफ रखें और संचारी रोग जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभाूनाथ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img