जनवाणी फीचर डेस्क
आपको तो मालूम ही है कि नवम्बर का महीना त्यौहारों का सीजन होता है। इस सीजन में जहां नए नए डिजाइन के कपड़ों से बाजार सज जाते हैं तो वहीं नए लुक की ज्वैलरी भी आपको आकर्षित करती हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं फैशन की। जब बात फैशन की हो तो बस एक ही नाम बरबस आ ही जाता है जी हां मौनी रॉय की।
मौनी रॉय बॉलिवुड की अदाकारा हैं जो अपनी खूबसूरती और नए लुक की डिजाइनर सेंस की कपड़ों और ऐथनिक लुक के लिए फेमस है। अभी हाल ही में उन्होंने कुछ इसी अंदाज में कई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए हैं, क्योंकि दीवाली आने वाली है।

एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर का कॉटन और सिल्क शरारा पहना हुआ था। मौनी ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। मौनी इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनके चेहरे से नजरे नहीं हट रही थी।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा देती है। हाल ही में एक्ट्रेस बोट नेक फेलयर्स के साथ फुल स्लीव कुर्ता पहना था। उनके कुर्ते में गोटा ट्रिम का वर्क किया गया था। वहीं उनके शरारा के फ्रेबिक भी कॉटन का था जिसमें गोटे का काम किया गया।
मौनी के ऐथनिक लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला उनका ब्लैक एंड व्हाइट बंधेज दुपट्टा था जो उनके लुक को बनारसी लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने किसी तरह की कोई एक्ससरी का इस्तेमाल नहीं किया था। मौनी ने अपने लुक को ऐथनिक लुक देने के लिए एक छोटी सी बिंदी लगाई थीं। एक्ट्रेस ने हल्की पिंक लिपस्टिक के साथ आंखो को बोल्ड लुक दिया था।

उन्होंने अपनी फोटो को शेयर करते हुए भागवत गीता का एक कोट लिखा है, सभी के लिए अच्छा दिखाओं निडर और साफ रहो, अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहो। हमेशा खुद पर नियंत्रण, ईमानदार, सच्चे, प्यार और लोगों की सेवा करने की इच्छा से भरे रहे हो। शास्त्रों की सच्चाई का एहसास, अलग होकर सीखना और त्याग में आनंद लें। किसी भी जीवित प्राणी को किसी तरह का कोई क्रोध या नुकसान न पहुंचाएं और साथ ही दयालु और कोमल बने रहे। दृढ़ता, धैर्य, पवित्रता को बनाए रखे और द्वेष और अभिमान से बचें तब अर्जुन आप अपने दिव्य भाग्य को प्राप्त करेंगे।”

