Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बिहार की राजनीति में अटकलों का बाजार गरम, भाजपा-जदयू में सब कुछ ठीक नहीं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर लगातार जारी है। कभी भाजपा-जदयू में मतभेद तो कभी सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलें। लेकिन इन सब के बीच अब केंद्रीय इस्पात मंत्री और नीतीश के खासम-खास जदयू नेता आरसीपी सिंह ने एक बयान देकर सारी अटकलों को खारिज कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार और मुझमें कोई मतभेद नहीं है। नामांकन की तारीख 24-31 से है। अभी बहुत दिन बाकी हैं। मैं भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मैं जिस भी पद पर बैठूंगा, मैं पूरी मेहनत से काम करूंगा।

जदयू-भाजपा का गठबंधन अगले चुनाव तक नहीं टूटने वाला

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू-भाजपा अगले चुनाव होने तक कम से कम 2025 तक गठबंधन चला रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जदयू-राजद के हाथ मिलाने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। हम एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं।

सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलें

बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलों को तब बल मिल गया जब उनके ट्विटर हैंडल से पार्टी का नाम हट गया साथ ही इसमें जो बायो अपडेट हुआ था उसमें उन्होंने खुद को मंत्री, राज्यसभा सांसद, आईएएस, आईआरएस के अलावा जेएनयू का पूर्व छात्र बताया है। इसके अलावे उनके ट्वीटर हैंडल से सीएम नीतीश और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी गायब हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img