Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

विकास कार्यों को गति देकर गुणवत्ता से पूर्ण कराएं: सुरेश राणा

  • कैबिनेट मंत्री ने मीटिंग में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके निवारण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने नगर पंचायत सभागार में जनपद के आला अधिकारियों की एक मीटिंग में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों को गति देकर गुणवत्ता से शीघ्र पूर्ण कराएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर नागरिकों की समस्याएं सुन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देशित किया। बाद में नगर नगर पंचायत सभागार में जनपद के आला अधिकारियों की मीटिंग में शामली जनपद में बन रहे राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य व अन्य विभागों के द्वारा बनाई जा रही सड़कें और अन्य विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की।

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में चल रहे सभी विकास कार्य को गुणवत्ता व तेजी के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गुणवत्ता और प्राथमिकता के आधार पर विकास की योजनाएं ला रही है तो उनको सही प्रकार से क्रियान्वित कर लागू किया जाए, जिससे की आम जनमानस उन सुविधाओं का लाभ ले सकें।

इस दौरान सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी, डीसीओ वीबी सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रसुन्न राय समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सद्भाना मंडप का उद्घाटन आज

थानाभवन क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में सद्भावना मंडप का शिलान्यास किया जाएगा। जिसका शिलान्यास कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा करेंगे। इस मंडप के बन जाने से क्षेत्र आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img