Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बांग्लादेश को 209 रन से हराकर श्रीलंका ने जीती टेस्ट सीरीज

  • पदार्पण मैच में प्रवीण जयविक्रम ने झटके 11 विकेट, 1-0 से दो मैचों की जीती सीरीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पदार्पण कर रहे प्रवीण जयविक्रम के मैच में 11 विकेट की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 209 रन से हराकर टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली। श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम दिन पांच विकेट की दरकार थी और जयविक्रम ने इनमें से तीन विकेट चटकाए। बायें हाथ के इस स्पिनर ने मैच में 178 रन देकर 11 विकेट हासिल किए।

पदार्पण करते हुए यह किसी टेस्ट गेंदबाज का 10वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह किसी श्रीलंकाई गेंदबाज का पदार्पण करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जयविक्रम ने अकिला धनंजय को पीछे छोड़ा जिन्होंने तीन साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ 44 रन देकर आठ विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश ने 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने अंतिम तीन विकेट आठ गेंद में गंवा दिए जिससे टीम दूसरी पारी में 227 रन पर सिमट गई।

सुबह दूसरे ओवर में ही मैन आॅफ द मैच जयविक्रम ने लिटन दास (17) को पगबाधा किया और फिर तीन गेंद के भीतर अंतिम दो विकेट चटकाकर पारी में 86 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बायें हाथ के इस स्पिनर ने पहली पारी में भी 92 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

आॅफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने भी 103 रन देकर चार विकेट चटकाए। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को तीन पारियों में दोहरे शतक, शतक और अर्धशतक सहित 428 रन बनाने के लिए सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img