जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने सहारनपुर में कानून व्यवस्था सदृढ़ करने के लिए कई थाना प्रभारीयों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।इसके तहत कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के थाने बदले गए हैं।इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहात कोतवाली इंस्पेक्टर चंद्रसेन सैनी को चिलकाना थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि चिलकाना थाना प्रभारी कपिल देव को कोतवाली देहात की कमान दी गई है। इसके अलावा लंबे समय से खाली चल रहे मिर्जापुर थाने को भी स्थाई प्रभारी मिल गया है।
मिर्जापुर के अतिरिक्त निरीक्षक अजय सिंह को स्थाई तौर पर मिर्जापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर दिया गया है।तेज तर्रार उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को फतेहपुर थाने से ननौता थाने का प्रभारी बनाया गया है। जबकि ननौता थाना प्रभारी सचिन पूनिया को फतेहपुर थाने का इंचार्ज बनाया गया है। जनकपुरी थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर को रामपुर मनिहारान कोतवाली का चार्ज मिल गया है और वहां से संजीव कुमार को जनकपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सुरेंद्र कुमार को तीतरो थाने का चार्ज दिया गया है। सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद कुमार को गागालेहडी थाने का चार्ज दिया गया है।

