Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Satish Shah: सतीश शाह को याद कर भावुक हुए सितारे, रुपाली गांगुली ने की खास अपील

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद सोमवार को मुंबई के जुहू स्थित जालाराम हॉल में उनकी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे, जिन्होंने अभिनेता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में सतीश शाह के साथ ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे लोकप्रिय शो में काम कर चुकीं रुपाली गांगुली भी पहुंचीं। इस दौरान रुपाली बेहद भावुक नजर आईं और मीडिया से बातचीत में उन्होंने एक खास अपील की। ऐसे में चलिए जानते है क्या है पूरा मामला।

रुपाली गांगुली ने की खास अपील

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए रूपाली ने हाथ जोड़ते हुए आग्रह किया कि वो सतीश शाह की पत्नी मधु शाह को कैमरे में कैद न करें। मधु शाह, जो इस वक्त अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रही हैं, अपने पति को खोने के गहरे सदमे में थीं। रूपाली ने कहा, ‘कृपया कैमरे नीचे कर लीजिए, मधु काकी को न लें। उन्हें जाने दीजिए, हम सब यहां हैं।’ रुपाली गांगुली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

सतीश शाह ने दुनिया को कहा अलविदा

74 वर्ष के सतीश शाह कुछ महीनों पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट से गुजरे थे। बीते शनिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन ने फिल्म और टीवी दोनों जगत को गहरे सदमे में डाल दिया।

सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए गाया गाना

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के निर्माता जमनादास मजीठिया और लेखक आतिश कपाड़िया इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था संभाल रहे थे। शो की टीम के सदस्य- रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन और राजेश कुमार सभी मौजूद थे। रविवार को भी पूरी टीम ने अंतिम संस्कार में सतीश शाह को श्रद्धांजलि देते हुए शो का मशहूर टाइटल ट्रैक गाया था। प्रार्थना सभा में एक बार फिर सभी उसी गाने को फिर से गाते हुए दिखे।

पत्नी मधु ने सोनू निगम के साथ गाया गाना

कार्यक्रम के दौरान सतीश शाह की पत्नी मधु ने गायक सोनू निगम के साथ अपने पति का पसंदीदा गीत ‘तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं’ गुनगुनाया। यह पल उपस्थित सभी लोगों के लिए भावनात्मक रूप से बेहद भारी था। पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया, और कई कलाकारों की आंखें नम हो गईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img