जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस जैन का विश्व हिन्दू महाशक्ति संघ दिल्ली के पूर्व महासचिव एवं समाजसेवी गौरव भाटिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल देशभर में व्यापारियों की समस्या को लेकर कार्य कर रहा है और उनका निस्तारण भी करा रहा है।
प्रिंस जैन ने बागपत में व्यापारियों के साथ हुई ठगी का मामला खुलवाने के लिए भी अहम भुमिका निभाई थी। इस मौके पर आलोक गुप्ता, हर्ष त्यागी, अभिषेक जैन, शुभम वर्मा, राहुल जैन, गौरव जैन, आशु कुमार, राहुल त्यागी एवं आशीष राजपूत आदि मौजूद रहे।

