Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

युवक ने मां व बहन पर धारदार हथियार से किया हमला

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: थाना चांदीनगर के गांव ढिकौली में एक लाख रुपये न देने पर मां व बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मां – बेटी घायल हो गई। उन्होंने घर से भागकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। मां ने इस संबंध में थाना चांदीनगर में अपने पुत्र के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव ढिकौली निवासी बबीता पत्नी प्रमोद के अनुसार उसका पुत्र आए दिन उनके साथ मारपीट करता है। उसने बताया कि गुरूवार की शाम वह अपनी पुत्री के साथ घर मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान शराब के नशे में धुत्त उसका पुत्र घर आया और उससे एक लाख रुपये देने की मांग की। उसके मना करने पर आरोपी धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला बोल दिया।

जब उसकी बहन मां को बचाने आई तो उसने धारदार हथियार से उसे भी घायल कर दिया। मां-बेटी ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस संबंध में अपने पुत्र के विरूद्ध तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img