Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पांच लाख के चोरी के मोबाइल बरामद कर दो चोर दबोचे

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: थाना चांदपुर के ग्राम रवाना हैवत निवासी विवेक कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 दिसंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसकी कस्बा चांदपुर के हल्दौर चौराहे पर स्थित ए टू जेड मोबाइल दुकान से शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे भिन्न भिन्न कंपनियों के 25 मोबाइल फोन, मोबाइल कवर, हैडफोन आदि व करीब 13 हजार रुपये नगर चोरी कर लिए है।

पुलिस ने घटना का शीर्घ निवारण करते हुए मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आए आदर्श कुमार पुत्र नीरज कुमार निवासी ग्राम हल्ला नंगला थाना चांदपुर, जुनैब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी ग्राम हातमपुर शेख थाना चांदपुर को कराल रोड चांदपुर से दो तमंचे 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी की निशादेही पर चोरी किए गए 25 मोबाइल फोन, 130 मोबाइल कवर, 28 हैडफोन, अन्य सामान व नौ हजार 200 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बरामदगी पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img