जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: क्षेत्र व आस पास के गाँव आलमपुर गांवड़ी, भज्जवाला, अलियारपुर शाहपुर जमाल सहित अन्य गाँव के किसान आवारा पशुओं से परेशान हो चले है। किसान बलराम सिंह, हरिराज सिंह, चोखे सिंह, बलवीर सिंह, मुन्ने सिंह आदि ने बताया कि उन्हें अपने खेतों में खड़ी गन्ने, बरसीम, सरसो, गेंहू आदि की फसल की दिन रात रखवाली करनी पड़ रही है।
निराश्रित पशु उनके खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे है। दर्जनों पशु आवारा घूम रहे है। बाहरी लोग अपने पशुओं को निराश्रित जंगलों में छोड़कर भाग जाते है ओर आवारा घूम रहे पशु उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे है। जिससे किसानों को कड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है योगी सरकार के सख्त निर्देश के बाबजूद भी खेतो में घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला नही पहुँचाया जा रहा है। किसानों ने एसडी एम से क्षेत्र के जंगलों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुचानें की मांग की है।

