Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

युवक के सिर पर फावड़े से प्रहार किया, गंभीर घायल

  • घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भरती कराया
  • मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: निकटवर्ती ग्राम मौजमपुर तुलसी गढ़ी में एक महिला गुलेशादाब द्वारा घर के बाहर नाली की सफाई करने के द्वारा पड़ोस के ही कुछ लोगों ने उसका विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी गाली से मना करने पर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और बचाव में आए महिला के देवर के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया जिसमें बुरी तरह घायल हो गया घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ग्राम मौजमपुर तुलसी गढ़ी निवासी शमीम अहमद पुत्र खलील अहमद ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर कहा है कि रविवार की शाम को उसकी पत्नी गुलबदन घर के बाहर सड़क पर सफाई कर रही थी कि पड़ोस के रहने वाले शरीफ,शाबाज, अज़ीम व फ़ाज़िल ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसकी पत्नी द्वारा गाली देने से मना करने पर चारों उसकी पत्नी से मारपीट पर उतारू हो गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्नी के द्वारा शोर मचाए जाने पर जब वह ,उसके पिता खलील अहमद तथा उसका भाई जीशान मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने का प्रयास किया तो शरीफ,शाबाज, व उसके चचेरे भाई अजीम और फाजिल भी मौके पर आ गए और उन्होंने उसकी पत्नी पिता व उसके साथ लाठी से मारपीट शुरू कर दी और शाबाज ने फावड़े से उसके भाई जीशान के सिर पर प्रहार कर दिया।

जिसके कारण जीशान वहीं बेहोश होकर गिर गया। जीशान को बेहोश देखकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश गौड़ ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा हैं वहीं इस मामले में शरीफ पुत्र बुंदू, शाबाज पुत्र शरीफ अजीम व फाजिल पुत्रगण शमीम अहमद निवासी ग्राम मौजमपुर तुलसी गढ़ी के खिलाफ धारा 323, 308, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img