Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

सुदृढ़ कानून व्यवस्था में अपराधी मांग रहे जान की भीख: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

  • कैनिबेट मंत्री सुरेश राणा ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण
  • नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश
  • जिला अस्पताल में कोविड लेवल वन और टू की सुविधाएं देखी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश लगातार विकास के पथ पर दौड़ रहा है। योगी के उप्र प्रदेश में अपराधी जान की भीख मांग रहे हैं। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से उप्र एक सशक्त प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।

सोमवार को उक्त उद्गार उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव महावतपुर में सड़क के लोकार्पण अवसर पर कहीं।

9.22 किमी लंबी 4़ 73 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनापई है। जलालपुर खेड़ी तथा महावतपुर को जोड़ने वाली इस सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है।

इसके अलावा कस्बा थानाभवन की चौधरान पट्टी स्थित 200 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उप्र एक सशक्त प्रदेश के रूप में उभर रहा है।

उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास बनाने में अवल्ल रहा है। राणा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में शाम का समय होते ही सड़कों पर निकलना दूभर था, क्योंकि हर किसी को डर था कि ना जाने कब उसके साथ लूट या अन्य वारदात हो जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार में अपराधी अपराध से तौबा कर चुके हैं। यह सरकार हर आम जनमानस को सुरक्षा दे रही है, सरकार के द्वारा सड़कों का एक बड़ा जाल पूरे प्रदेश में फैलाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर दोहरात हुए कहा कि शामली जनपद में 750 करोड़ की लागत से बिजलीघर, 2 नए राजकीय डिग्री कालेज, चार राजकीय इंटर कालेज लगभग पूरा होने जा रहा है। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रहते हुए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभग एक्शन रविंद्र कुमार, उमेश प्रधान, मोहनलाल प्रधान, भूपेंद्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री ने की नगर निकायों में विकास कार्यों की समीक्षा

18 7

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली नगर पंचायतों जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता व थानाभवन के अधिशासी अधिकारी व एडीएम के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में मंत्री ने इन नगर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, नगरों में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के आधार पर हों। नगरों की साफ-सफाई में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एडीएम अरविंद सिंह, ईओ थानाभवन मेघा गुप्ता, ईओ जलालाबाद विजय आनंद, ईओ गढ़ीपुख्ता अंशुमान उपस्थित रहे।

कोविड लेवल और लेवल टू का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पूर्वी यमुना नहर के किनारे नवनिर्मित 100 बेड के जिला हास्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने हास्पिटल में आईसीयू वार्ड, कोविड-19 के दृष्टिगत लेविल वन व लेविल 2 वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय भटनागर से जिला हास्पिटल की प्रगति रिपोर्ट भी ली। बता दें कि शामली में 100 का हॉस्पिटल बनकर तैयार हो चुका है। जिसका जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम अरविंद सिंह, सीएमओ डा. संजय भटनागर, एसडीएम संदीप कुमार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img