Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किए सशक्त महिलाओं के किरदार

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के लिए एक विषेश अभियान चलाया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विभिन्न इंटर कॉलेजों में नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मंगलवार को श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से महान महिलाओं के व्यक्त्वि से परिचय करया गया। छात्राओं ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी, झांसी की रानी, रजिया सुल्तान, अरूणा सिन्हा, ज्योतिबा फुले आदि के रूप में प्रस्तुति दी।

प्रथम स्थान पर कुमारी अलिशा, द्वितीय स्थान पर कुमारी महक तथा ततृीय स्थान पर कुमारी वंशिका वर्मा रही। मुख्य अतिथि डा. मृदुला जैन तथा प्रधानाचार्या डा. रूचिता ढाका ने महिला सशक्तिकरण पर विचार प्रकट कर छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। निर्णायक मंडल में डा. मृदुला जैन, ममता गर्ग, हरिवंद्र कौर, मनीष जैन, नीलेश वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

82 1

छेड़खानी, हिंसा की घटनाएं छिपाएं नहीं हमें बताएं

हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत हिंसा को छिपाए नहीं बताए विषय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी, विशष्ट अतिथि कोतवाली के एसएसआई सत्यनारायण दहिया तथा एसआई एमके आजाद रहे।

महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि यदि किसी छात्रा के साथ किसी भी प्रकर की हिंसा होती है तो वह छिपाए नहीं बताए, दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराधों को लेकर पुलिस सर्तक हर समय ततपर है। उन्होंने बताया कि 1090 वूमेन पावर लाइन नंबर 181 महिला हेल्पलाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हैल्पलाइन 112 नंबर आदि नम्बरों पर मुसीबत के समय कॉल किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. दीपाली गर्ग, अलका संगल, मीना कुमार, अतुल वर्मा, मृणाली, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज चौथे दिन अन्तर्गत विभिन्न इंटर कालिजों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गये। देशभक्त इण्टर कॉलेज शामली में बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन की जानकारी दी गयी जिसमें उन्हे 112,181, और 1090 के बारे में बताया गया। श्री जेएलएन इंटर कॉलेज गढीपुख्ता में बेबिनार के माध्यम से बालिकों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जानकारी दी गयी। इसी तरह अन्य विधालयों में भी महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.