Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

मुरादनगर में बवाल को लेकर जाम से जूझता रहा शहर

  • पांच घंटे तक वाहन फंसे रहे सड़कों पर, रूट डायवर्ट हुआ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुरादनगर में श्मशान घाट का लिंटर गिरने से मरे 25 लोगों को 10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी को लेकर घंटा किये गए रास्ता जाम के कारण मेरठ के लोगों को दिन भर जाम से जूझना पड़ा। आईजी के निर्देश पर गाजियाबाद से लेकर मेरठ तक का रुट डायवर्ट किया गया, वहीं लाखों लोग दिन भर परेशान रहे।

सोमवार सुबह मुरादनगर हादसे में मृतकों के परिजनों ने दिल्ली हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते सुबह 11 से शाम पांच बजे तक मेरठ से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को हापुड़ से होकर निकाला गया। इससे खरखौदा मोड़ और बिजली बंबा बाइपास पर भयंकर जाम लगा रहा। साथ ही हापुड़ रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो गई।

सोमवार को दिल्ली हाइवे पर जाम लगाए जाने के बाद मोदीनगर से होकर दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को मेरठ में रोक लिया गया था। सुबह 11 बजे सभी वाहनों को हापुड़ रोड से डायवर्ट कर दिया। मोदीपुरम फ्लाईओवर से वाहनों को विवि रोड से निकालकर तेजगढ़ी और एल ब्लॉक चौकी से हापुड़ रोड पर निकाला गया। साथ ही कुछ वाहनों को बिजली बंबा बाइपास से हापुड़ रोड पर निकाला।

इसके अलावा खरखौदा मोड़ से ही वाहनों को हापुड़ रोड पर निकाला गया। शाम पांच बजे तक यातायात डायवर्ट किया गया था। इसकी वजह से हापुड़ रोड पर भी वाहनों का भार अधिक बढ़ने से कई जगह जाम लगा रहा। खरखौदा मोड़ और बिजली बंबा बाइपास पर सुबह से शाम तक वाहन धीमे गति से चलते रहे। अचानक हुए रूट डायवर्ट के चलते यातायात पुलिस को अधिक संख्या में लगा दिया गया था।

परतापुर तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस गाजियाबाद की तरफ वाहनों को नहीं जाने दे रही थी। इसके बाद भी कई स्थानों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। यही हाल दिल्ली से रुड़की या मेरठ जाने वाले वाहनों का भी रहा। मुरादनगर का जाम खुलने के बाद शाम पांच बजे दिल्ली हाइवे को खोला गया। इसके बाद ही हापुड़ रोड पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकी।

एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मुरादनगर में जाम लगने से यातायात हापुड़ रोड पर डायवर्ट किया गया था। जो लोग जाम में फंसे थे, उन्हें भी वापस खरखौदा रोड से हापुड़ रोड पर भेजा गया। सभी रास्तों पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर वाहनों को निकाला गया। वहीं, मेरठ से कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और आईजी प्रवीण कुमार के मौके पर जाने के बाद जब जाम लगाने वालों से बात हुई तब जाकर जाम खोला गया। इसके घंटों बाद सड़कों पर स्थिति सामान्य हो पाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img