जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आफ एजुकेशन बिजनौर तथा लांयन्स क्लब बिजनौर के संयुक्त प्रयास से एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग में 18 वर्ष से कम आयु के प्रतियोगियो ने सोशल मीडिया का व्यापक सकारात्मक प्रभाव विषय पर अपने विचार पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुत किये।
द्वितीय वर्ग में 18 से 30 वर्ष की आयु के प्रतियोगियों प्रेस की सवतंत्रता एक मिथक विषय पर हिस्सा लिया। तथा तृतीय वर्ग में 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रतियोगियों ने महिला सशक्तिकरण और तलाक की प्रवृत्ति मे वृद्धि पर अपने विचार पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में डा. एसके त्यागी, डा. जितेन्द्र कुमार वर्मा, व डा. कृष्ण कुमार तथा पायल कपूर रही। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में विवेक कॉलेज आफ लॉ की छात्रा ईशिता रही।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 98371095552

