Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

स्कूल से लौट रही छात्रा से साथी छात्र ने की छेड़छाड़

  • छात्रा के भाई ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: सकौती स्थित एक स्कूल की छात्रा के साथ सोमवार शाम एक साथी छात्र पर सकौती बाजार में सरेराह छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सकौती क्षेत्र के एक गांव की छात्रा सकौती स्थित एक इंटर कालेज की कक्षा 11वीं की एक छात्रा सोमवार शाम कालेज के विदाई समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान पीछे से आए छात्रा के कालेज के ही एक छात्र ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

विरोध करने पर छात्र ने छात्रा के साथ मारपीट कर दी। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों संग चौकी पहुंची छात्रा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। छात्रा के भाई ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज दीपक कुमार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम कोर्ट संख्या दो मेरठ प्रह्लाद सिंह द्वितीय ने 20 वर्ष की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी अरमान पुत्र इरफान निवासी बड़ौदा हापुड़ को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अंकन 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील अवकाश जैन व ज्योति कपूर ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना जानी मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव का सीधा साधा व्यक्ति है उसके घर पर आरोपी अरमान का आना जाना लगा रहता है।

वह भैंसों की डेयरी पर नौकर की हैसियत से कार्य करता है। सात मई 2021 को शाम सात बजे वादी मुकदमा की 12 वर्षीय पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर कहीं ले गया था। काफी समय बीतने के बाद जब उसकी बेटी घर नहीं लौटी तो वादी मुकदमा ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

न्यायालय में पीड़िता के बयानों के आधार तथा मेडिकल परीक्षण करने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी थी। जिसके बाद न्यायालय में सरकारी अधिवक्ता ने कुल पांच गवाह पेश किये। न्यायालय ने दोनों पक्षों को तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

पांच लाख के लिए विवाहिता को बेघर किया

मेरठ: लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा निवासी नाजिया की शादी बागपत निवासी वसीम से एक वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद की डिमांड कर परेशान करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर तीन तलाक की धमकी देता था। ससुरालियों से परेशान होकर विवाहिता मायके में आकर रहने लगी थी। आरोप हैं कि पत्नी ने फोन पर तलाक देकर दूसरी शादी की बात कही है। पीड़ित विवाहिता ने सोमवार को लिसाड़ीगेट थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img